सिजेरियन डिलीवरी के बाद कमर में दर्द हो तो क्या करें?HealthPlanet

Posted on Thu 13th Oct 2022 : 10:44

सबसे पहले आप यह समझें कि डिलीवरी के बाद कमर में दर्द क्यों होता है? इसकी बड़ी वजह है कि गर्भावस्था में गर्भाशय का आकार बड़ा हो जाता है और मांसपेशियां खिंच जाती हैं।

डिलीवरी के तुरंत बाद शरीर ढीला पड़ जाता है। यही कारण है कि कमर में दर्द शुरू हो जाता है। इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए सिकाई एक अच्छा विकल्प है।

गुनगुने पानी से नहाकर कमर की अच्छी सिकाई कर सकती हैं। यदि कमर में अकड़न है तो गुनगुने पानी में सेंधा नमक का उपयोग करें। आराम मिलेगा।
​नियमित दूध पिएं

शायद आपको यह ज्ञात हो कि कैल्शियम की कमी कमर दर्द का एक महत्वपूर्ण कारण है। यदि आपके शरीर में कैल्शियम की कमी है तो कमर दर्द लंबे समय तक बना रहा सकता है।

इसलिए रोजाना दो गिलास दूध जरूर पिएं। इससे आपकी हड्डियों को मजबूती मिलेगी और कमर दर्द से आराम मिलेगा।
​तेल से पीठ की मालिश करवाएं

आप सामान्य तेल जैसे सरसो के तेल से पीठ की मालिश करवाएं। इससे पीठ दर्द में फर्क पड़ता है। यदि दर्द ज्यादा होता है तो इसके लिए लहसुन और सरसो का तेल आजमा सकती हैं।

लहसुन की कुछ कलियां बारीक काटकर सरसो के तेल में डाल दें। तेल को गर्म कर लें। जब लहसुन का रंग बदलकर गोल्डन ब्राउन हो जाए, तो गैस बंद कर दें।

तेल ठंडा होने पर कमर की मालिश करें। यदि ठंड की वजह से कमर दर्द हो रहा होगा, तो जल्द आराम मिलेगा। इस तेल को कुछ दिनों तक नियमित लगाएं।

​तकिया लेकर सोएं

रात को सोते समय आपने अक्सर महसूस किया होगा कि कमर दर्द के कारण नींद अच्छी नहीं हो रही है। सुबह खुद को थका हुआ पाती हैं।

तकिये की मदद से कमर दर्द में आराम मिल सकता है। तकिया आपको सिर के बजाय अपने घुटने और कूल्हे के नीचे रखकर सोना है। इससे दर्द से राहत मिलेगी।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info